42 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

अनाथ गोवंश की दुर्दशा पर डीएम का सर्जिकल स्ट्राइक

Must read

मैडम लाठर ऑन ग्राउंड, लापरवाही पर सीधा वार, सिस्टम से खिलवाड़ बर्दाश्त नही

मुख्यमंत्री की व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की मुहिम में जुटीं डीएम

=सकबाई कान्हा गौशाला में छापा, रजिस्टर मिले गायव
=सीसीटीवी मिले बंद, ईओ नदारद
=खफा डीएम ने वेतन रोकने के दिए आदेश
=महीनों से कोई देखने ही नही गया था मुख्यमंत्री का गोवंश

यूथ इंडिया संवाददाता

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। महीनों से उपेक्षा झेल रहे गोवंश की हालत ने आखिरकार प्रशासन को झकझोर दिया और नवागंतुक जिलाधिकारी डा० अंकुर लाठर ने रविवार घनघोर गर्मी और धूप की परवाह किये बगैर भरी दोपहर सकबाई स्थित कान्हा गोशाला पर अचानक धाबा बोलकर सिस्टम की परतें खोल दीं। निरीक्षण में रजिस्टर गायव मिले, सीसीटीवी कैमरें बंद मिले और जिम्मेदार मौके से फरार भी मिले।

गोशाला में कागजों पर ४६१ गोवंश दर्ज हैं लेकिन व्यवस्था विखरी मिली। स्टाक, टैगिंग, मेडिकल, वैक्सीनेशन एक भी जरूरी रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नही मिले। रिकॉर्ड की परदर्शिता पर सीधा सवाल दागते हुए डीएम ने जमकर लताड़ लगाई। उनका गुस्सा और तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले और मॉनीटरिंग पूरी तरह शून्य दिखी।

यह सब उस समय जब गोवंश संरक्षण सरकार और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है, जहां पूर्व के जिम्मेदारों के द्वारा आंखे बंद कर लीं गई थी। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी निरीक्षण के दौरान गायव मिले। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कारण बताओ नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश दिये।

मौके पर मौजूद सहायक अभियंता भी ठोस जानकारी देने में फेल रहे, उनके खिलाफ भी प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन रोकने की कार्यवाही तय हुई। जमीनी में हालात में भी कई खामियां उजागर हुईं, १५ केयर टेकर में सिर्फ पानी व्यवस्था अधूरी, दो टंकियां निर्माणाधीन। हांलाकि कर्मचारियों ने वेशर्मी दिखाते हुए दावा किया कि दो समय भूसा और करीब ४० कुन्तल हरा चारा दिया जा रहा है। लेकिन व्यवस्थाओं के हालात ने पोल खोलते देर नही लगाई।

डीएम के कडे तेवर देख अन्य गौशालाओं में भी अलर्ट

मैडम लाठर ऑन ग्राउंड और निरीक्षण में दिखी सख्ती को देख अफसरों में रविवार को हडक़ंप मच गया। जिसके चलते जिले की अन्य बदहाल गौशालाओं में भी नोडल अफसरों की सक्रियता बढऩे की चर्चाएं आम होने लगीं। डीएम ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री के फरमान से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहींं।

डीएम ने मौके पर ही जारी किया सख्त फरमान

फर्रुखाबाद। मैडम लाठर यानि जिलाधिकारी डा० अंकुर लाठर ने मौके पर ही मौजूद रहते ड्यूटी सिस्टम दुरूस्त करने रजिस्टर अपडेट रखने, सीसीटीवी कैमरे तत्काल चालू करने, चारा और पानी की व्यवस्था को पुख्ता करने, गोवंश आश्रय परिसर में वृक्षा रोपण कर छाया सुनिश्चित करने का सख्त फरमान जारी किया। साथ ही साथ चेतावनी दी कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। अगली बार जिम्मेदारों पर सीधी कार्यवाही होगी।

जिलाधिकारी का यह औचक निरीक्षण सिर्फ एक कार्यवाही नहीं बल्कि जिले की गौशालाओं में जमी लापरवाही के खिलाफ सीधा और सख्त संदेश है। लंबे समय से अनदेखी झेल रहे गोवंश की हालत पर प्रशासन का कड़ा रूख यह संकेत देता है कि अब पूर्व की तरह कागजी खानापूर्ति नही होगी। जमीन पर सुधार दिखाना होगा। डीएम ने साफ कहा गौशाला नही संभली तो कुर्सी नही बचेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article