38 C
Lucknow
Tuesday, April 28, 2026

डीएम ने बच्चों से पढ़वाकर परखी गुणवत्ता, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Must read

  • फर्रुखाबाद

जनपद के विकासखंड कमालगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय बना बुजुर्ग में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ . अंकुर लाठर ने औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे डीएम के निरीक्षण से विद्यालय स्टाफ में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों से सीधे संवाद कर उन्होंने पढ़ाई के स्तर का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़वाया और उनसे सवाल-जवाब कर उनकी समझ को परखा। मिड डे मील की गुणवत्ता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और पठन-पाठन की व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित शिक्षकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की मजबूत नींव ही बच्चों के भविष्य को तय करती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए चॉकलेट और टॉफी वितरित की, जिससे विद्यालय का माहौल खुशनुमा हो गया। बच्चों के साथ सहज संवाद कर उन्होंने उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया।

निरीक्षण के समय पीडी डीआरडीए कपिल कुमार, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह, बीडीओ अनिल चंद्रा तथा खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों में समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article