42.4 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Must read

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सरकारी आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि शिकायतों के बावजूद न तो उसकी जमीन खाली कराई गई और न ही उसे खेती करने दी जा रही है।
गांव बघौना निवासी पेशकार ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शासन द्वारा उसे लगभग ढाई बीघा भूमि आवंटित की गई थी। आरोप है कि गांव शुकुरुल्लापुर के कुछ लोगों ने उसकी भूमि के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, कब्जाधारियों द्वारा उस पर शेष भूमि बेचने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब भी वह अपनी जमीन पर खेती करने जाता है तो उसे गाली-गलौज कर भगा दिया जाता है और जानमाल की धमकी दी जाती है।
पेशकार के अनुसार उसने इस मामले की शिकायत कई बार थाना पुलिस और तहसील प्रशासन से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत के समाधान के नाम पर संबंधित लेखपाल और कानूनगो ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की, जबकि मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों द्वारा भी 10 हजार रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
 पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषी अधिकारियों और कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी कार्यालय से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article