34 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

टेकऑफ से पहले डिप्टी सीएम के विमान का इंजन फेल, रनवे पर निकला धुआं; बड़ा हादसा टला

Must read

 

मुरादाबाद

सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। रनवे पर विमान का इंजन अचानक फेल हो गया और उससे धुआं निकलने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विमान से रवाना होने वाले थे। जैसे ही विमान रनवे पर आगे बढ़ा, अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। कुछ ही देर में विमान के बाहरी हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाई और विमान को रनवे पर ही रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा कर्मी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षा घेरे में सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि विमान में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद नागरिक उड्डयन विभाग की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक विस्तृत जांच के बाद ही खराबी के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के चलते कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article