वाराणसी: शास्त्री पुल के पूर्वी ढलान मार्ग (eastern slope route) के पास गुरुवार को लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव (Dead body) मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय महिलाओं ने पुलिस को बताया कि युवक करीब दो से ढाई घंटे पहले पुल से कुछ दूरी पर बैठकर शराब पी रहा था और उसने अपने कपड़े भी उतार दिए थे। कुछ देर बाद वह वहीं अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
पुलिस द्वारा किए गए शारीरिक परीक्षण में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


