26.1 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

गोमती का जलस्तर बढ़ने से दुबग्गा में संकट

Must read

– जेहटा माल रोड पर पहुंचा बाढ़ का पानी
– पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया

लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहरा गया है। जेहटा-माल रोड पर बाढ़ का पानी पहुंचने से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई स्थानों पर पानी घरों तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बाढ़ के पानी के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जेहटा-माल रोड का रास्ता बंद कर दिया है। लोगों को प्रभावित मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है।
प्रशासन और पुलिस की टीम क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article