40.2 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को मिली अनुमति

Must read

 

लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रशासन ने प्रदर्शन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है, जिसके बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र और युवा ईको गार्डन पहुंचने लगे।

प्रदर्शन का आयोजन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर से किया जा रहा है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की मांग की है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि जब तक पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक युवाओं का आक्रोश जारी रहेगा।
संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने ईको गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article