36.5 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

गोंडा में सीएम योगी की चेतावनी, कहा- रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी हो जाएगा स्वाहा

Must read

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को गोंडा (Gonda) में 516 करोड़ लागत की 262 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, डेमो चाबी, डेमो चेक और ‘आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के डेमो कार्ड भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रदेश के हर जनपद, विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। सुशासन और सेवा की भावना के साथ संचालित विकास योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि गोण्डा का विकास तुष्टीकरण, अराजकता, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की भेंट चढ़ गया था, लेकिन अब हर पात्र व्यक्ति चाहे वह किसी जाति, मत-संप्रदाय का हो, अगर वह पात्रता की श्रेणी में आता है, उसके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

वहीं उन्होंने अराजक तत्वों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में किसी ने भंग डालने का काम किया तो वर्तमान तो जाएगा ही, उसका भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तो श्री अयोध्या धाम में राम भक्त के अलावा कोई ‘रामद्रोही’ घुस ही नहीं सकता।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article