28 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, जीत की दहलीज पर टीम इंडिया

Must read

 

दुबई। महिला एशिया कप टी-20 में भारत ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम का सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन, जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट झटके।

पाकिस्तान की ओर से शवाल जुल्फिकार ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। मुनीबा अली ने 13 रन का योगदान दिया। कप्तान फातिमा सना खाता भी नहीं खोल सकीं। पाकिस्तान की पूरी टीम 19वें ओवर की पहली गेंद पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

56 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8 ओवर में तीन विकेट पर 45 रन बना लिए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा क्रीज पर थीं। पाकिस्तान की फातिमा सना ने स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा के विकेट हासिल किए।

मैच के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने हाथ नहीं मिलाया। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाने की परंपरा देखी जा रही है।

हरमनप्रीत कौर के लिए यह मुकाबला भी खास रहा। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। वहीं दीप्ति शर्मा पाकिस्तान की पारी के दौरान एक विकेट लेते ही महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बनीं।

भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article