29 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

राशन की दुकान के आवंटन को लेकर विवाद, अंकपत्रों के सत्यापन की मांग

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। विकासखंड शमशाबाद की ग्राम पंचायत कुईयाँधीर में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने दुकान के लिए आवेदन करने वाली महिला के कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकपत्रों की सत्यता पर सवाल उठाते हुए उपजिलाधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान रानी देवी के नेतृत्व में दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व राशन कोटेदार की मृत्यु के बाद उनके पुत्र राजीव ने अपनी पत्नी सुनीता देवी के नाम से राशन की दुकान के लिए आवेदन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदन के साथ लगाए गए अंकपत्रों का संबंधित बोर्ड और विद्यालय से सत्यापन कराया जाना आवश्यक है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि अंकपत्रों की जांच कराई जाए और यदि वे फर्जी या कूटरचित पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही राशन की दुकान के आवंटन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
शिकायती पत्र पर संजीव कुमार, सुशील कुमार, दीपक, प्रेमपाल, उदयबीर, लालू, अंशुल कुमार, शनी, हरीश, बलराम, आयुष, रामसेवक, रोहित, प्रवेश, अजय कुमार और सुजल समेत करीब दो दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर बताए गए हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की प्रतियां जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को भेजने के साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article