29 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान

Must read

 

भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद की महीयसी महादेवी शाखा की ओर से बजरिया रोड स्थित ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल में प्रातः गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान शाखा के दायित्वधारियों ने विद्यालय के प्रबंधक पियूष दुबे एवं प्रधानाचार्य श्रीमती तमन्ना दुबे को उत्तरीय पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुराग यादव और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अभि कुशवाह को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दोनों विजेता विद्यार्थी अब परिषद की प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रांतीय स्तर पर टीम के प्रथम स्थान प्राप्त करने की स्थिति में प्रतिभागियों को लखनऊ में होने वाली क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता तथा इसके बाद नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

इसके बाद विद्यालय में आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा के अध्यक्ष राजीव पुरवार, सचिव राजवेंद्र सक्सेना, संस्कार संयोजक प्रभाष चंद्र दीक्षित एवं प्रीति रायजादा मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन प्रांत महासचिव आलोक रायजादा ने किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान और संस्कारों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article