30.4 C
Lucknow
Monday, July 20, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बाराबंकी दौरे पर, ₹542.41 करोड़ की 82 परियोजनाओं की देंगे सौगात

Must read

 

लोधेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, लाभार्थियों को वितरित करेंगे योजनाओं का लाभ

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 20 जुलाई को बाराबंकी जनपद के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले को ₹542.41 करोड़ की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे श्री लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से बाराबंकी से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article