फर्रुखाबाद
क्षत्रिय समाज के सम्मान, एकता और अधिकारों के लिए सक्रिय देश के प्रमुख संगठनों में शामिल श्री राजपूत करणी सेना, उत्तर प्रदेश स्वर्ण प्रकोष्ठ ने फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप सिंह राठौर को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के बाद क्षत्रिय समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदीप सिंह राठौर लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उनकी नियुक्ति से क्षत्रिय समाज की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।
नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ ने प्रदीप सिंह राठौर को एक वर्ष के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि वह संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट रखने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।
श्री राजपूत करणी सेना को क्षत्रिय समाज का बड़ा और प्रभावशाली संगठन माना जाता है, जो समय-समय पर समाज के सम्मान, युवाओं के अधिकार और सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में प्रदीप सिंह राठौर की नियुक्ति को संगठन विस्तार और समाजिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों, युवाओं और समर्थकों ने प्रदीप सिंह राठौर को शुभकामनाएं दीं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में समाज की आवाज और अधिक बुलंद होगी तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।


