भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
फर्रुखाबाद। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार बढ़त और जीत के बाद जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
सोमवार को जहानगंज मंडल क्षेत्र में भाजपा समर्थकों ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुज कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों और रणनीति की जीत है, जिससे देशभर में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और क्षेत्र में मिठाई वितरण किया। इस मौके पर अरविंद कटियार, पंचम सिंह, शैलेंद्र राजपूत, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पार्टी की यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।


