थाना नवाबगंज के गांव बरतल में बुधवार रात जलती हुई सिगरेट यूपी 112 के सिपाही बिल्सन के ऊपर फेंकने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में लोगों द्वारा सिपाही बिल्सन को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गला दबाने व उसके मित्र शिवेंद्र गुप्ता को गाली गलौज कर मारपीट करने व जानमाल की धमकी देने में पुलिस ने सिपाही बिल्सन की तहरीर पर बरतल निवासी अभिषेक, अजय पाल, नन्हे सिंह, रतन सिंह, कौशल, गौरव, संजय, बीरसिंह, उसकी पत्नी लक्ष्मी, कन्हैया लाल, अनूप समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिपाही व उसके मित्र को पीटने में 11 नामजद व 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा


