35.1 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

लखनऊ के बीकेटी में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर घटिया गुणवत्ता के आरोप

Must read

 

लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कमलाबाद बढ़ौली गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि अहलादपुर स्थित सरकारी विद्यालय के सामने बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा, जिससे भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाली परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article