36.3 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा का मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Must read

बदायूं: बदायूं (Badaun) जिले के सिविल लाइन थाना (civil line police station) क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघ श्याम गौतम का शव किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा लगातार फोन करने पर संपर्क न होने पर शक हुआ, जिसके बाद मकान मालिक ने कमरे की जांच की और बदायूं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि खिड़की से अंगोछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article