36.3 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, BJP ने कसा तंज

Must read

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का उत्तराखंड (Uttarakhand) दौरा खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। राहुल पौड़ी और अल्मोड़ा में सभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण वे वहां पहुंच नहीं पाए। इसके बाद उनका देहरादून का भी दौरा कैंसिल कर दिया गया। जिसके बाद राहुल को दिल्ली वापस लौटना पड़ा।

राहुल गांधी ने दौरा रद्द करने को लेकर कहा कि उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।

आज सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।

राहुल ने कहा कि मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं – उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियाँ हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। मैं आपसे वादा करता हूँ कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।

राहुल गांधी का दौरा रद्द होने पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि शायद मौसम भी नहीं चाहता था कि राहुल गांंधी का दौरा सफल हो। उनका एक दिन का दौरा रद्द करना समझा आता है लेकिन अगले दिन का दौरा रद्द करना कई सवाल खड़े करता है। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article