41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

कलेक्ट्रेट में अब साइकिल पार्किंग फ्री, डीएम के आदेश के बाद जारी हुआ निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को अब साइकिल खड़ी करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिलाधिकारी के आदेश के बाद प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वाहन पार्किंग में साइकिलों को पार्किंग शुल्क से मुक्त करने का निर्णय लिया है।

कार्यालय जिलाधिकारी से जारी आदेश में कहा गया है कि 22 मई 2026 को जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग में साइकिलों की निशुल्क पार्किंग सुनिश्चित की जाए। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि साइकिल खड़ी कराने के नाम पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह आदेश अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं प्रभारी अधिकारी नजारत अरुण कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला सूचना अधिकारी और संबंधित नजारत अधिकारियों को भी भेजी गई है।

कलेक्ट्रेट आने वाले कई लोगों की लंबे समय से शिकायत थी कि साइकिल स्टैंड पर भी शुल्क लिया जाता है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण और गरीब तबके के लोग साइकिल से ही सरकारी दफ्तरों तक पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन के इस फैसले को आम जनता को राहत देने वाला कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article