41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Must read

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, तेज रफ्तार 2 कारों की आमने-सामने टक्कर (cars collide) हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के नैनी थाना क्षेत्र का है। जहां, फाफामऊ निवासी दीपक चौरसिया (45 वर्षीय) अपने बेटे दिव्यांश (20 वर्षीय) और मान चौरसिया (17 वर्षीय), बहन बेबी चौरसिया, हर्षिता चौरसिया और बहनोई अनिल चौरसिया के साथ मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रीवा की तरफ से आ रही एक कार ने लेप्रोसी चौराहे पर उनके कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कारों में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदस से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका रेफर किया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद दीपक चौरसिया और उनके बेटे दिव्यांशु व हर्षित को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article