45 C
Lucknow
Monday, June 8, 2026

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीम कायमगंज के विरुद्ध कार्रवाई की उठाई मांग

Must read

फर्रुखाबाद। तहसील कायमगंज में धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ की गई अवधता के मामले में पीड़ितों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर शिकायत की है।
दिए गये शिकायती में कहा गया कि घटना के दौरान हुई मारपीट में 16 पीडित कार्यकर्ताओं के शरीर पर लगी चोटों के स्पष्ट निशान भी मौजूद हैं। मांग की गई कि घटनाक्रम की सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध न्यायिक जाँच कराई जाए। चोटिल हुए कार्यकर्ताओं का मेडिकल कराने के लिए बोर्ड गठित किया जाए।उपजिलाधिकारी कायमगंज अतुल कुमार के विरुद्ध उनके असंवैधानिक, क्रूर एवं आपराधिक आचरण के लिए उचित विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही घटना की जांच एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा कराई जाए। शिकायत करने वालों में अभय चौहान पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी ग्राम वीरसिंहपुर,अभय प्रताप, दलवीर सिंह, महेंद्र सिंह राजीव राजपूत राजीव,हर्षित सिंह निवासी कमालु‌द्दीनपुर, ,सौरभ सिंह,
आशीष समेत सभी सोलह लोग शामिल रहे। बताते चलें कि पिछले दिनों आंदोलनकारी को मुर्गा बनाया गया था वहां का उत्पीड़न किया गया था जिसमें उनके छोटे आई थीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article