45 C
Lucknow
Monday, June 8, 2026

सनातन संरक्षण के संकल्प के साथ हिंदू रक्षा दल का संगठन विस्तार

Must read

प्रीति पवन तिवारी बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद। सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से हिंदू रक्षा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार के साथ नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता की मौजूदगी में अनेक कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और उसके मूल्यों का प्रचार-प्रसार प्रत्येक हिंदू का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकजुटता स्थापित करना और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संगठन से जुड़कर राष्ट्र और धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान प्रीति पवन तिवारी को हिंदू रक्षा दल महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि गायत्री मिश्रा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गौतम कुमार, विनीत बाजपेयी, मयंक अग्रवाल एवं भीम दुबे को जिला उपाध्यक्ष, शनि कन्नौजिया, उमाशंकर गुप्ता, नितिन गुप्ता तथा नीरज चौरसिया को जिला मंत्री, रचित अग्रवाल को जिला सचिव, श्याम सुंदर गुप्ता को जिला प्रभारी, अनूप सक्सेना को जिला कोषाध्यक्ष, सचिन दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल को जिला संयोजक तथा पवन वर्मा को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया।
जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने कहा कि संगठन हिंदू समाज के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ संगठन मजबूती से खड़ा होगा। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भी संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की निष्ठा एवं सेवा भावना की शपथ दिलाई गई तथा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, नीतू श्रीवास्तव, उमाशंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article