फर्रुखाबाद। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा फर्रुखाबाद द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 08 मई 2026, शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से रेड क्रॉस भवन, आवास विकास कॉलोनी में वृहद निःशुल्क चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद हुआ अन्य लोगों का जान की जांच भी की जाएगी और प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाएगा।
रेड क्रॉस सोसाइटी के उप सभापति शीश मेहरोत्रा ने बताया कि रेड क्रॉस की स्थापना 8 मई 1863 को हेनरी ड्यूनेंट द्वारा की गई थी। रेड क्रॉस को मानवता की सेवा के लिए तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह एकमात्र संगठन है जिसे यह गौरव प्राप्त है।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें। रेड क्रॉस के स्वयंसेवक एवं ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं शिविर में सहयोग करेंगी।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइइटी का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आठ को


