39 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

नोएडा में श्रमिकों के लिए बड़ा प्लान: सस्ते किराए पर आवास, 1 मई से हॉस्टल स्कीम

Must read

– 30 हजार से कम सैलरी वालों को सीधा फायदा!
नोएडा। औद्योगिक शहर में काम करने वाले हजारों श्रमिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा प्राधिकरण ने श्रमिकों के लिए सस्ते और सुविधायुक्त आवास तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने सेक्टर 11, 156, 80 और 83 में श्रमिक आवास के लिए जमीन चिन्हित कर ली है, जहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
इस योजना के तहत बनने वाले आवास केवल रहने की जगह नहीं होंगे, बल्कि उनमें गैस पाइपलाइन, डिस्पेंसरी और जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। खास बात यह है कि इन आवासों को किराए पर दिया जाएगा और प्राथमिकता उन श्रमिकों को मिलेगी जिनकी मासिक आय 30 हजार रुपये से कम है।
सूत्रों के अनुसार, यह योजना नोएडा में लगातार बढ़ रही मजदूर आबादी और महंगे किराए की समस्या को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। फिलहाल बड़ी संख्या में श्रमिक झुग्गियों या अस्थायी बस्तियों में रहने को मजबूर हैं, जहां न तो स्वास्थ्य सुविधाएं हैं और न ही सुरक्षित माहौल।
इसी के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी श्रमिकों के लिए हॉस्टल स्कीम पर काम तेज कर दिया है। 1 मई से इस योजना को लागू करने की तैयारी है, जिसमें श्रमिकों को डॉरमेट्री स्टाइल हॉस्टल में रहने की सुविधा मिलेगी।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस योजना के लिए 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा, जहां ग्रेटर नोएडा में तीन बड़े श्रमिक हॉस्टल बनाए जाएंगे। इन हॉस्टलों में भी बुनियादी सुविधाओं के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित आवास व्यवस्था देने का दावा किया जा रहा है।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि योजना जितनी आकर्षक दिख रही है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी है। सवाल यह है कि क्या प्राधिकरण समय पर निर्माण पूरा कर पाएगा? क्या आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी होगी?

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article