26 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

अराजक तत्वों और आवारा जानवरों के अड्डे बन गये आवास विकास कालोनी के पार्क

Must read

फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी के विभिन्न पार्कों में अराजकता का माहौल और आवारा गौवंश का खौफ जारी बना हुआ है। क्षेत्रीय निवासियों के कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी इन पार्कों की देखरेख में कोई अंतर नहीं आया। उधर नगर पालिका भी इस विषय को लेकर मूक बनी हुई है।
बताते चलें कि शहर की पाश कॉलोनी कही जाने वाली आवास विकास कॉलोनी के विभिन्न सेक्टर में बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाए गए थे मगर यह पार्क कहीं पर तो आसपास के निवासियों के तबेले बना दिए गए जहां उनके पालतू जानवर बधते हैं तो कहीं पर यदि खाली है तो इन पार्कों का कोई मेंटेन और देखरेख नहीं होती जिसके चलते बड़ी-बड़ी घास होगी हुई है तो कहीं पर फाटक टूटे होने के कारण आवारा गोवंश इनमें घुस जाते हैं और वहां आराम फरमाते हैं इन पार्कों में कई स्थानों पर शराबी शरण लेते हैं और वहां पर जुआ भी खेले जाने की खबरें हैं। कुल मिलाकर कहें तो बच्चों के खेलने बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए बनाए गए पार्क उनके लिए अन्य उपयोगी हो गए हैं और आवारा जानवरों का अराजक तत्वों के लिए शरणस्थल बने हुए हैं।
पार्को में बच्चों के खेल होते हैं लेकिन अभी तक इनमें सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है।यहां पर आवारा गोवंश अपना पड़ाव डाले रहते हैं ।जिस उद्देश्य के लिए इन पार्कों का निर्माण किया गया वह उद्देश्य पूरा ही नहीं हो रहा है आवास विकास परिषद और नगर पालिका किसी ने इन पार्कों की दुर्दशा पर कोई भी कार्रवाई नहीं की । नागरिकों ने मांग उठाई कि इन पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाए ताकि बच्चे इनमें खेल सकें और बुजुर्गों के टहलने का स्थान सुरक्षित हो सके और जिस उद्देश्य से यह पार्क बनाए गए हैं वह पूरा हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article