33 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दिया मानवता और रक्तदान का संदेश

Must read

फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक School फतेहगढ़ में विश्व रेडक्रॉस दिवस उत्साह और सामाजिक जागरूकता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने प्राथमिक उपचार, मानव सेवा और रक्तदान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक प्राथमिक उपचार की जानकारी दी और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में पोस्टर मेकिंग एवं फर्स्ट-एड बॉक्स मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कक्षा 6 के बच्चों ने “सभी के प्रति दयालु और स्नेहपूर्ण रहें” विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए, जबकि कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने “लोगों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करें” विषय पर सामाजिक संदेश देते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने फर्स्ट-एड बॉक्स बनाकर आपदा और दुर्घटना के समय प्राथमिक चिकित्सा की उपयोगिता को दर्शाया।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए बताया कि पहला विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 1948 को मनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह दिन अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति के संस्थापक और प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी डुनेंट की स्मृति में मनाया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णिमा अग्निहोत्री, डॉ. शिवाली वर्मा, आस्तिकी मिश्रा, अनूपा अग्निहोत्री और डॉ. नैन्सी का विशेष योगदान रहा।
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का जज्बा, सेना के शौर्य से छात्रों में भरा उत्साह
फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक School फतेहगढ़ में “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और राष्ट्रभक्ति की भावना को विद्यार्थियों के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन एवं स्टेशन कमांडर सिखलाई रेजीमेंट सेंटर ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मेजर पी. एन. कपूर और मेजर वी. एस. चंदेल ने प्रोजेक्टर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 6 मई से 10 मई 2025 के बीच भारतीय जल, थल और वायु सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के कई ठिकानों को ध्वस्त किया था। प्रस्तुतीकरण में सयेदा बिलाल, कोटली गुलपुर, अब्बास कोटली और मरकाज टाइबा मुरिदके समेत लगभग 10 आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई का उल्लेख किया गया, जिसमें 102 आतंकवादियों के मारे जाने की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने उरी, मुंबई, नगरोटा और संसद भवन पर हुए आतंकी हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने हर बार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के संगीत शिक्षकों आस्तिकी मिश्रा, नैन्सी और आकर्ष ने देशभक्ति गीत और राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। छात्रा अंशिका सिंह ने एकल नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, जबकि कक्षा 6 की छात्राओं ने “हील ऑफ द वर्ल्ड” गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि की पायलटिंग 12 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट अखिल प्रताप और अनमोल दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि का स्वागत कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा मुखर्जी और मोहिनी चतुर्वेदी ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article