30.6 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

हज़रतगंज में अवैध निर्माण का आरोप

Must read

लखनऊ। राजधानी के हज़रतगंज स्थित बाजपेयी पूरी के बगल वाली इमारत में कथित रूप से अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भवन में नियमों को दरकिनार करते हुए एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि कोचिंग अग्निकांड के बाद अवैध निर्माण और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जारी है। उनका कहना है कि प्रतिबंधों और सख्त निगरानी के दावों के बावजूद निर्माण कार्य खुलेआम चल रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

कोचिंग अग्निकांड के बाद शासन और प्रशासन ने अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा और भवन मानकों के अनुपालन को लेकर व्यापक अभियान चलाने की बात कही थी। ऐसे में हज़रतगंज जैसे संवेदनशील और व्यस्त इलाके में कथित अवैध मंजिल का निर्माण कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

हालांकि, इस मामले में एलडीए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों और भवन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article