मैनपुरी में ट्रक क्लीनर की हत्या के बाद सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह का मूंछों पर ताव देते हुए वीडियो सामने आया। सीओ ने वीडियो बनाने वालों को चुनौती दी थी। अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में ऐसे लोगों से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती।
पुलिस का दावा है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हुई है। मुख्य आरोपी मोहित यादव गिरफ्तार है। परिजनों ने कन्हैया यादव पर भी आरोप लगाया, जबकि सीओ ने उसके घटना के समय करीब 30 किलोमीटर दूर होने और उसकी लोकेशन जांचे जाने की बात कही।


