27 C
Lucknow
Thursday, September 3, 2026

एक साथ ठप पड़े चैटजीपीटी, क्लाउड और ग्रोक, तीनों प्लेटफॉर्म पर रोज करीब 20 करोड़ यूजर आते हैं

Must read

 

नई दिल्ली। दुनिया के तीन प्रमुख एआई प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी, क्लाउड और ग्रोक गुरुवार शाम अचानक तकनीकी गड़बड़ी के चलते ठप पड़ गए। यूजर्स को लॉगिन करने, सवालों के जवाब पाने, पुरानी चैट खोलने और एआई के कई फीचर्स इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। तीनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ आई तकनीकी दिक्कत से दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए।

डाउनडिटेक्टर पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने आउटेज की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों प्लेटफॉर्म पर रोजाना करीब 21 करोड़ यूजर्स आते हैं। चैटजीपीटी में सर्च, फाइल अपलोड, वॉइस मोड, डीप रिसर्च और इमेज जनरेशन जैसे फीचर्स प्रभावित हुए। वहीं क्लाउड चैट, क्लाउड कोड और एपीआई सेवाओं में भी परेशानी सामने आई।

एलन मस्क के ग्रोक पर यूजर्स को ‘मॉडल ओवरलोड’ का संदेश दिखाई दिया। हालांकि तीनों कंपनियों की तकनीकी संरचना अलग है, लेकिन क्लाउड, नेटवर्क और अन्य साझा इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर में गड़बड़ी एक संभावित वजह मानी जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट एज्योर का नाम भी संभावित कारण के तौर पर सामने आया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, एआई सेवाओं पर बढ़ती निर्भरता के बीच एक साथ तीन बड़े प्लेटफॉर्म का ठप होना तकनीकी ढांचे की कमजोर कड़ियों की ओर भी इशारा करता है। कंपनियां सेवाएं बहाल करने में जुटी रहीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article