40 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

वॉटर पार्क में मासूम की मौत से मचा हड़कंप, मालिक और स्टाफ पर एफआईआर

Must read

 

– डूबते बच्चे को बचाने में लापरवाही के आरोप, काफी देर बाद पानी में मिला शव

आगरा। थाना किरावली क्षेत्र स्थित तेवतिया वॉटर पार्क में बच्चे की डूबकर मौत के मामले में पुलिस ने पार्क मालिक और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं वॉटर पार्क प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि वॉटर पार्क प्रबंधन की लापरवाही के कारण मासूम की जान गई। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि जब बच्चा गायब हुआ तो स्टाफ ने समय रहते मदद नहीं की और तलाश में भी गंभीरता नहीं दिखाई। काफी देर बाद मासूम का शव पानी में मिला।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि यदि समय पर तलाश और रेस्क्यू किया जाता तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्क मालिक और संबंधित स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना किरावली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वॉटर पार्क में पहले भी कई विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब मासूम की मौत के बाद सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article