40 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेसी, पुलिस ने बीच रास्ते में रोका

Must read

बस्तर: बस्तर के स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस (Congress) प्रतिनिधि दल आज जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात करने जा रहे थे, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। दरअसल कांग्रेसी नेताओं ने जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं का दल राजीव भवन से बैठक स्थल के लिए रवाना हुआ, लेकिन बीच रास्ते में ही मिताली चौक में कांग्रेस के दल को पुलिस ने बैरिकेटिंग के जरिए रोक दिया।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार बस्तर के हितों का ध्यान नहीं रख रही। कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल को केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात नहीं करने दिए जाने पर दीपक बैज ने नाराजगी जताई।

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article