34.6 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया

Must read

– 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में फरार चल रहा आरोपी
– मीरगंज के पास से दबोचा गया, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ीं

कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट कायमगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है। 26 जून की रात उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई थी। पत्नी से सूचना मिलने पर वह तत्काल गांव पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पड़ोसी गांव निवासी आज़ाद के पुत्र अहसान उर्फ आसान का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद मुकदमे में अन्य प्रासंगिक धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जानकारी दी है। उसके आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अहसान उर्फ आसान को गांव मीरगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं उनकी टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां आवश्यक विधिक प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article