उन्नाव। घने कोहरे के चलते आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहटा मुझावर क्षेत्र के जोगीकोट के पास छोटे-बड़े वाहनों समेत करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कम दृश्यता और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान गति नियंत्रित रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here