40.9 C
Lucknow
Monday, June 8, 2026

आंधी-बारिश में टूटा 33 केवी बिजली लाइन का पोल, सड़क पर लटके तारों से हादसे का खतरा

Must read

 

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के चित्रकूट-बदायूं मार्ग पर बीती रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते 33 केवी विद्युत लाइन का पोल टूट गया, जिससे बिजली के तार सड़क के ऊपर लटक गए। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया और किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रही।

जानकारी के अनुसार, राजेपुर थाना क्षेत्र के चित्रकूट गांव के निकट अमृतपुर तहसील को विद्युत आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन का पोल तेज हवा और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर सड़क की ओर झुक गया। पोल टूटने के बावजूद तार अन्य पोलों से जुड़े होने के कारण सड़क के ऊपर लटके रहे। घटना के समय मार्ग पर सामान्य यातायात जारी था और छोटे-बड़े वाहन लगातार गुजर रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लटके हुए बिजली के तारों के संपर्क में ट्रक और अन्य भारी वाहनों के आने का खतरा बना हुआ था। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी विनोद शुक्ला, विद्युत उपकेंद्र राजेपुर के अवर अभियंता हरिओम सिंह तथा विभागीय टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल हाइड्रा मशीन मंगवाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। विभाग की तत्परता से संभावित दुर्घटना को टालने के प्रयास किए गए।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बरसात और आंधी के मौसम को देखते हुए जर्जर विद्युत पोलों और लाइनों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article