45.2 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

कुर्सी के गोदाम में भीषण आग, धुएं के गुबार से दहशत, मौके पर जुटीं कई दमकल गाड़ियां

Must read

 

कानपुर। शहर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में स्थित संगीत टॉकीज के सामने एक कुर्सी के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। गोदाम में बड़ी संख्या में कुर्सियां और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती नजर आई, जिससे आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराना शुरू कर दिया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकल विभाग आग को पूरी तरह बुझाने और नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article