40 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

अस्पताल परिसर में खड़ी 3 सरकारी एंबुलेंस जलकर खाक

Must read

 

यूथ इंडिया | लखनऊ

राजधानी लखनऊ के इटौंजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में खड़ी तीन सरकारी एंबुलेंस अचानक आग की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह अचानक एंबुलेंस से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थीं।

प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल अधीक्षक अवधेश कुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर के पास लगा बिजली का पोल काफी समय से झुका हुआ था, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान से बचाया जा सकता था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article