लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस (Gomti Nagar Extension police) ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल (illegal pistol) और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, टीम जनेश्वर गेट नंबर-7 के पास रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि शहीद पथ किनारे कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पांच लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में विवेक कुमार चौहान (28) के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।


