32 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

गांव बराकेशब में एक आम गली को जबरन बंद करने का विरोध करने पर एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बराकेशब में एक आम गली को जबरन बंद करने का विरोध करने पर एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। सुनीता देवी पत्नी रामनिवास ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। सुनीता देवी के अनुसार, गांव के कुछ युवक उनके घर के पास स्थित आम गली को जबरन बंद कर रहे थे। जब सुनीता देवी ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इसी दौरान सुनीता देवी का पुत्र रजनेश मौके पर पहुंचा और घटना का वीडियो बनाने लगा। इस पर युवकों ने रजनेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मां सुनीता देवी अपने बेटे को बचाने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सुनीता देवी की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस घटना से संबंधित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article