थाना नवाबगंज के गांव नगला झबरा निवासी अरविन्द पाल विगत 6 जुलाई को सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे गांव बीसलपुर बांगर से बाइक से घर लौट रहे थे। अरविन्द जैसे ही जसमई करनपुर मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के समीप पहुंचे। उसी दौरान जसमई की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने अरविन्द पाल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अरविन्द पाल बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे हरिओम पाल ने घायल पिता अरविन्द पाल को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद अरविन्द पाल को उपचार हेतु फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार थाने पहुंचे हरिओम पाल ने पुलिस को बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना नवाबगंज के गांव बघौना निवासी विमलेश कुमार शाक्य शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे अपने घर पर थे। उसी दौरान गांव का ही निवासी युवक व उसका पुत्र घर आया। और बेवजह विमलेश कुमार शाक्य को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक व उसके पुत्र ने विमलेश कुमार शाक्य को लाठी डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस को विमलेश कुमार शाक्य ने युवक व उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाना नवाबगंज के गांव सिरौली निवासी मिथलेश पत्नी विक्रम शुक्रवार सुबह लगभग ग्यारह बजे घर पर थी। उसी दौरान नशे की हालत में घर आए देवर व उसके परिजनों ने मिथलेश को गाली गलौज किया। विरोध करने पर देवर व परिजनो ने मिथलेश को लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। मिथलेश को बचाने आई पुत्री दिव्या को भी मारपीट की। इस दौरान परिजनो ने घर व जमीन में हिस्सा न देने की धमकी दी। थाने पहुंची मिथलेश पत्नी विक्रम ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


