नवाबगंज।
थाना क्षेत्र के गांव उम्मरपुर त्योरी निवासी सुनील कुमार दिवाकर का गांव के ही युवक से जमीन पर कब्जे को लेकर बिबाद चल रहा है। रविवार सुबह लगभग छह बजे सुनील कुमार अपनी दुकान खोलने गए। तो उन्हें अपनी दुकान के आगे गिट्टी व ईंटे पड़ी मिली। जिसको लेकर सुनील कुमार ने युवक से अपनी दुकान के सामने से गिट्टी व ईंटे हटाने को कहा। जिस पर युवक ने अपनी जगह में ईंटे डालने की बात कही। जिसको लेकर दोनो में गालीगलौज होने लगा। बिबाद बढ़ने पर अचानक लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फायरिंग होने की सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके से कई लोगो को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मारपीट में सुनील कुमार दिवाकर उनकी मां गिरजा देवी पत्नी पेशकार, अनिल कुमार, रतिराम, अंकित कुमार, शिवानी, राधा और विमला देवी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज जांच शुरू की।
गांव के ही युवक से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, गालीगलौज के बाद चले लाठी डंडे


