43.5 C
Lucknow
Sunday, June 7, 2026

चोरी की घटनाओं पर नहीं लग पा रही लगाम, लगातार वारदातों से क्षेत्र में दहशत

Must read

मोहम्मदाबाद: कस्बा मोहम्मदाबाद के फतेहगढ़ रोड स्थित आदर्श मशीनरी स्टोर की दुकान में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिला निवासी शिवांचल यादव की फतेहगढ़ रोड पर आदर्श मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे लगे दरवाजे के नीचे से नकब लगा दिया और अंदर प्रवेश कर सामान व नगदी चोरी कर ले गए। चोर दुकान से तीन पुरानी समर तथा गोलक में रखे करीब 4200 रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।
सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article