फर्रुखाबाद ।आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला संगठन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।
बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी मजबूती के साथ क्षेत्र में लग जाएं। बूथ संगठन, सेक्टर संगठन इनकी ठीक से स्कैनिंग करें जो लोग निष्क्रिय हैं उन्हें हटाकर सक्रिय लोगों को पद दें । संगठन जितना मजबूत होगा सरकार बनाने का रास्ता उतना ही सरल होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता ही सरकार बनाने का रास्ता तय करती है।
बैठक में मुख्य रूप से बूथ स्तर पर संगठन को दुरस्त रखना, वोटर लिस्ट की स्कैनिंग, पदाधिकारियों को बूथ आवंटित करने आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, वरिष्ठ नेता डॉ0 जेपी वर्मा, पूर्व चेयरमैन हरीश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, राष्ट्रीय सचिव सयुस जितेंद्र यादव सिरौली, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति राकेश दिवाकर राका, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा अरविंद यादव आदि पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
बैठक के उपरान्त कार्यालय सभागार में उपस्थित नेता एवं पदाधिकारियों ने श्री जयद्रथ यादव, स्व.मतीन खां एवं अरविंद कश्यप की माताजी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह भोला यादव, कायमगंज विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया, जिला सचिव बिजेंद्र सिंह यादव, जिला सचिव शिवशंकर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर रुकमंगल सिंह यादव, जिला सचिव ईश्वर दयाल, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष कमालगंज बिल्लू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा अजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा राजपाल यादव, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ के के यादव, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ संतोष दिवाकर, जिलाध्यक्ष सालोवा अनुराग यादव मौजूद रहे।
सपा की बैठक में संगठन से सरकार तक पहुंचाने की चर्चा, बूथ की मजबूती पर बल


