40 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

भक्त बना चोर ! देवी मां से माफी मांग कर 1 किलो चांदी का मुकुट लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना

Must read

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) से सटे तलेगांव दाभाडे इलाके से चोरी की एक ऐसी अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध तुलजाभवानी देवी मंदिर (Famous Tuljabhavani Devi Temple) में एक शातिर चोर ने बेहद चालाकी से हाथ साफ किया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ‘संस्कारी’ चोर ने वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले बकायदा देवी मां के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी, पूजा-अर्चना की और फिर मौका मिलते ही लाखों रुपये की कीमत का चांदी का मुकुट लेकर रफूचक्कर हो गया।

यह पूरी सनसनीखेज घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। तुलजाभवानी देवी मंदिर में अज्ञात एक अज्ञात चोर ने मंदिर के पुजारी की नाक के नीचे देवी का चांदी का मुकुट चुरा के फरार हो गया। घटना के बाद तलेगांव दाभाडे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुणे के तलेगांव दाभाडे में स्थित तुलजाभवानी देवी मंदिर में एक चोर ने मंदिर के पुजारी की नाक के नीचे ही चोरी की वारदात को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस अज्ञात चोर ने देवी का चांदी का मुकुट चुरा लिया। CCTV में कैद हुई इस घटना ने चोर की बेहद चालाकी को उजागर कर दिया है। एक व्यक्ति दर्शन (आशीर्वाद) लेने के बहाने मंदिर में दाखिल हुआ था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी चोर मंदिर में किसी आम भक्त की तरह ही दर्शन करने के बहाने दाखिल हुआ था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगा रखी थी। मंदिर के भीतर पहुंचकर उसने बड़े ही शांत और भक्ति भाव से देवी की आराधना शुरू की। शातिर चोर के हाथ में एक नारियल था और उसने अत्यंत श्रद्धा दिखाते हुए देवी मां को कुमकुम (सिंदूर) भी लगाया। चोर की इस गहरी ‘भक्ति’ को देखकर वहां मौजूद मंदिर के पुजारी को उस पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ।

भरोसे का फायदा उठाकर चोर ने अपना असली रंग दिखाया। आरोपी ने फुर्ती दिखाते हुए गर्भगृह में रखे देवी मां के लगभग एक किलोग्राम वजनी चांदी के मुकुट को उठा लिया। उसने मुकुट को तुरंत एक रूमाल में लपेटा, उसे अपने कपड़ों में छिपाया और पलक झपकते ही मंदिर परिसर से नौ दो ग्यारह हो गया।

इस बीच, घटना का पता चलते ही, तलेगांव दाभाडे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर का CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। फुटेज में चोर की यह अनोखी ‘भक्ति और डकैती’ का तरीका साफ-साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, चेहरे पर मास्क और टोपी होने की वजह से इस शातिर और अज्ञात चोर की शिनाख्त करना फिलहाल पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article