31.2 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

स्वच्छता में सहभाग से ही बनेगा स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण: बच्चों ने दिया संदेश

Must read

– एसवीएन ग्लोबल स्कूल में स्वच्छता
– गंगा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

राजेपुर/फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक राजेपुर स्थित एसवीएन ग्लोबल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, गंगा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता अभियान में भागीदारी करनी चाहिए।
जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग’ है, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना, सामूहिक जिम्मेदारी तय करना और कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाना है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे कार्यों में भी लोगों को सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित दीक्षित, प्रबंधक अवनीश सिंह, प्रधानाचार्य डोली सिंह, कोऑर्डिनेटर वैष्णवी चौहान, राम रहीस कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article