26 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

राशन में घटतौली का आरोप, विरोध पर डीलर की दबंगई—उपभोक्ता को दौड़ाया

Must read

एटा। जनपद के अलीगंज क्षेत्र के बिल्सड़ पुवायां गांव में राशन वितरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां उपभोक्ताओं ने राशन में घटतौली करने का आरोप लगाया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
बताया जा रहा है कि जब एक उपभोक्ता ने कम राशन दिए जाने का विरोध किया, तो राशन डीलर ने दबंगई दिखाते हुए उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोप है कि डीलर इतना उग्र हो गया कि वह उपभोक्ता को मारने के लिए दौड़ पड़ा और खुलेआम धमकियां देने लगा।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन इस घटना से गांव में डर और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर लंबे समय से घटतौली कर रहा है और शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और गरीबों को उनका हक मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article