26 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

थ्रेसर में लगी आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Must read

हरदोई। जनपद के पाली-भरखनी मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किसान के थ्रेसर में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान खेत में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते आग ने थ्रेसर को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या मशीन के अधिक गर्म हो जाने की आशंका है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। आग लगते ही मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास खड़ी फसल और अन्य कृषि उपकरण भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
इस घटना में थ्रेसर को आंशिक नुकसान हुआ है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में फायर ब्रिगेड की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article