27 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

जमीन विवाद में हत्या, बेटे ने ट्रैक्टर चढ़ाकर ली जान, तीन टीमें जांच में जुटीं

Must read

गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक युवक ने ट्रैक्टर चढ़ाकर व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, मामला नवाबगंज के तुलसीपुर पूरे अर्जुन गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव था। इसी विवाद में भारत नामक व्यक्ति ने रामरंग के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद रामरंग ने नवाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस द्वारा भारत का 151 में चालान किए जाने से उसका बेटा राहुल नाराज बताया जा रहा है। इसी रंजिश में राहुल ने मौका पाकर रामरंग को निशाना बनाया।
घटना के वक्त रामरंग खेत की निगरानी कर रहा था, तभी आरोपी ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है और लगातार दबिश दी जा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article