22 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

वेदपाल हत्याकांड में नया मोड़, वायरल ऑडियो से सनसनी

Must read

ऑडियो में किडनैपिंग और हत्या की आशंका का जिक्र, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप—पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र में चर्चित वेदपाल हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि यह ऑडियो मृतक के भाई द्वारा वायरल किया गया है, जिसमें कथित तौर पर मृतक वेदपाल और उसके पिता के एक मित्र के बीच बातचीत बताई जा रही है। इस ऑडियो में वेदपाल ने अपने अपहरण (किडनैपिंग) और हत्या की आशंका जताई है।
ऑडियो में प्रेमिका के भाइयों समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो 1 फरवरी का है, जो अब सामने आने के बाद पूरे मामले में हलचल मचा रहा है।
इस मामले में लड़की के पिता को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि पुलिस अब प्रेमिका के भाइयों और कथित शूटर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article