22 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

डीएम ने बीएसए से मांगा स्पष्टीकरण, जनप्रतिनिधि का फोन न उठाने पर कार्रवाई

Must read

फोन कॉल रिसीव न करने पर नाराजगी, बीएसए अलका शर्मा से जवाब तलब

संभल। जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार, एक जनप्रतिनिधि द्वारा किए गए फोन कॉल को बीएसए अलका शर्मा द्वारा रिसीव नहीं किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि बीएसए द्वारा फोन कॉल न उठाने की शिकायत लगातार मिल रही थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीएसए से इस संबंध में लिखित जवाब मांगा है और स्पष्ट किया है कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ संवाद बनाए रखना प्रशासनिक जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।

सूत्रों के अनुसार, यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो आगे विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्रशासनिक स्तर पर इस कार्रवाई को जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article