22.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

बुलडोजर एक्शन : अवैध अतिक्रमण पर MCD की सख्त कार्रवाई, यमुना बाजार क्षेत्र में चली निगम की मशीनें

Must read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम (MCD) ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। सोमवार सुबह यमुना बाजार इलाके में हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से बनी झुग्गियों और ढांचों पर निगम की टीम ने कार्रवाई की।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और निगम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
सूत्रों के अनुसार, यमुना तट और उसके आसपास के इलाकों में अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व में जारी नोटिस और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई।
हनुमान मंदिर के आसपास अवैध रूप से बनी कई झुग्गियों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। निगम का दावा है कि यह अतिक्रमण सार्वजनिक भूमि पर किया गया था।
MCD अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में अवैध अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि उन्हें पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ही कार्रवाई की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article